एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में उदय क्लब जूनियर विजय


निम्बाहेड़ा। नगर के ग्रॉस फील्ड में रविवार को उदय एकेडमी के तत्वावधान में हीरोज़ क्लब बाड़ी, भारत क्लब,उदय क्लब,उदय क्लब जूनियर टीमों के बीच एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया जिसमें चारों ही टीमों के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। फाईनल मुकाबला भारत क्लब वर्सेज उदय क्लब जूनियर टीमों के बीच हुआ जिसमें उदय क्लब जूनियर ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता 1-0 गोल से अपने नाम की।प्रतियोगिता समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा यू.का.अध्यक्ष एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी थे विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद राजेश सांड,डी.एफ.ऐ.उपाध्यक्ष पार्षद मोहम्मद कुरैशी,सेकेट्री फैसल खान,जॉइंट सेक्रेटरी इफ्तेखार अहमद, यू एफ सी मैनेजर रफीक खान व आबिद खान ठेकेदार मौजूद थे।अतिथियों द्वारा विजेता टीम को 11 सौ रुपये का नगद पुरस्कार एवं विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई तथा उप विजेता टीम को उपविजेता टॉफी प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद रविप्रकाश सोनी ने अपने उदबोधन में कहा कि छोटे छोटे खिलाड़ियों के अपने खेल का प्रदर्शन देखते हुए दिल को सुकून मिलता है हमारा निम्बाहेड़ा खेलों में हमेशा से अग्रणी भूमिका निभाते आ रहा है।आज इन बच्चों की मेहनत और लगन को देखते हुए मैं आशा करता हूँ कि आने वाले समय में इनमें से कई खिलाड़ी आगे चलकर निम्बाहेड़ा नगर का नाम रोशन करेंगें।
प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार सुनील लोहार को दिया गया। टूर्नामेंट में समीर उर्फ मोनू,अरमान,रोहित दशोरा,अर्जुन, सद्दाम, सौहेल,नवेद,फरहान कुरैशी, नदीम, सौहेल,आदिल, शोएब,अयान, फरदीन मेव, शारीन व आमीन सहित कई छोटे छोटे बालकों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ