विश्व योग दिवस पर जिला भाजपा द्वारा मनाया जायेगा योग दिवस

चित्तौड़गढ़। भाजपा जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा विश्व योग दिवस 21 जून को प्रातः 5.30 बजे विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर विजयस्तम्भ के पास जोहरस्थली पर किया जा रहा है। 
जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि विश्व योग दिवस कार्यक्रम के जिला संयोजक भरत जागेटिया ने इस संबंध में एक तैयारी बैठक में जिला सहसंयोजक युवराज आर्य और चेतन गौड़ के साथ योजना बनाते हुए भाजपा जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों से संपर्क कर प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजन कर सभी पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं और नागरिकों को जागरूक कर सम्मिलित करने का आव्हान किया। जागेटिया ने रविवार को सहसंयोजकों युवराज आर्य और चेतन गौड़ के साथ कार्यक्रम स्थल विजय स्तम्भ परिसर पहुंच कर जोहर स्थली पर आवश्यक तैयारियों को देखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ