चित्तौड़गढ़ जिले में एक जुलाई को भी बन्द रहेगा इंटरनेट

चित्तौड़गढ़। उदयपुर में दो दिन पूर्व हुए हत्याकांड को लेकर दो दिन से बन्द इंटरनेट की अवधि अब एक दिन और आगे बढ़ा दी हैं।
जिले के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने एक आदेश जारी कर 30 जून से आगामी 24 घण्टों के लिए इंटरनेट को अस्थाई निलंबन (लीज लाईन एवं ब्राडबैंड सेवाओं— लैडलाईन फोन के साथ प्रदत्त इन्टरनेट सेवा को छोडते हुए) बंद रहेगी।
एक जुलाई रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद रखने की अवधि बढ़ाई गई।
इधर संभागीय आयुक्त ने संभाग के उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमन्द और डूंगरपुर में आगामी 24 घण्टों के लोई इंटरनेट सुविधा निलंबन रखने का आदेश जारी किया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ