घर में प्रवेश कर तोड़फोड़ करने व पत्थर फेंकने वाले सात अभियुक्त गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने घर में प्रवेश कर तोड़फोड़ करने व पत्थर फेंकने के मामले में 7 अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं।
जानकारी के अनुसार 25 जून को प्रार्थी  गोपाल पिता राधेश्याम सेन निवासी रानीखेड़ा ने रिपोर्ट पेश की कि रात्रि में मनीष, अनिल, कन्हैयालाल, अर्जुनलाल, अमन, कन्हैयालाल, दीपक वगैरा आठ दस व्यक्ति हाथों में लट्ठ व लोहे की सरिये लेकर घर का मैन गेट तोडकर अनाधिकृत अंदर प्रवेश कर घर में तोडफोड की एवं पत्थर फेंके जिससे मेरे पिताजी के मुंह पर लगी एवं दांत टूट गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 279/2022 धारा 458, 427, 143, 341, 323 भा.द.स. में पंजीबद्व कर अनुसंधान प्रहलाद सिंह स.उ.नि. के जिम्मे किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रीति जैन द्वारा रात्रि के समय अनाधिकृत रूप से हमला करने नीयत से घर में घुस मारपीट करने के मामले को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्रवाई के निर्देशानुसार व कैलाश चन्द सांदू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ व आशीष कुमार पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा के मार्गदर्शन में मन तुलसीराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये प्रहलाद सिंह स.उ.नि. को मामुर टीम के साथ वांछित अभियुक्तगण की तलाश कर त्वरित गिरफ्तारी के आदेश दिये गये जिस पर टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये प्रकरण में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त आपराधिक प्रवृत्ति के होकर इनके खिलाफ पूर्व में भी लडाई झगडा, अवैध हथियार के प्रकरण पंजीबद्व है। 
पुलिस ने मनीष उर्फ मुन्ना पिता पृथ्वीराज कुमावत उम्र 20 साल, कन्हैयालाल उर्फ एन्टी पिता राजमल तेली उम्र 25 साल, अमन पिता मोहनलाल सेन उम्र 19 साल, अनिल पिता भगवतीलाल तेली उम्र 25 साल, दीपक पिता कन्हैयालाल तेली उम्र 21 साल निवासीयान रानीखेडा थाना सदर निम्बाहेड़ा, सूरज उर्फ राकेश पिता शांति लाल मेघवाल उम्र 24 साल निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा, योगेश पिता जेठानन्द सिंधी उम्र 21 साल निवासी आदर्श काॅलोनी निम्बाहेडा को गिरफ्तार किया हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में तुलसीराम पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, प्रहलाद सिंह स.उ.नि., बाबूलाल हैड कानि., विष्णु कुमार हैड कानि., सुनील कुमार कानि.  बृजकिशोर कानि. आदि थे।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ