जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजित

चित्तौड़गढ़। जिला स्थापना समिति की बैठक आज जिला प्रमुख डॉ सुरेश धाकड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में रीट भर्ती 2021 के 9 अभ्यर्थी जिनकी बाहर की डिग्री थी। निदेशालय द्वारा जिन का भौतिक सत्यापन करवाया गया तथा पात्र पाए गए उनके काउंसलिंग द्वारा जो स्थान चुना गया उसका अनुमोदन किया गया ताकि उनके पदस्थापन आदेश जारी हो सके। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि भागीरथ सिंह लखावत कोषाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ