गंगरार (चन्द्र प्रकाश धोबी)। गंगरार में एक ऐसी दिल छू लेने वाला मामला सामने आया हैं, जिसे जान शायद आपकी आंखें नम हाे जाएंगी। वाहन चालक काे एक अधिकारी की तरह आगे वाली सीट पर बैठाकर एडीएम साहब पूरे सम्मान के साथ घर छाेड़ने तक गए। उपखण्ड कार्यालय गंगरार के वाहन चालक को अनोखे अंदाज मे विदाई दी गई उपजिला कलक्टर रामसुख गुर्जर ने खुद गाडी चलाकर उन्हाेंने घर तक पहुंचाया यह देख खुद वाहन चालक बजरंग लाल शर्मा भावुक हो उठे। दरअसल चित्ताैडगढ जिले के गंगरार उपखण्ड में रहने वाले बजरंग लाल शर्मा का गुरूवार काे रिटायरमेंट का आखिरी दिन था। उनहाेंने 39 साल तक बड़े-बड़े अधिकारियों के लिए ड्राइविंग की है। लेकिन जब ड्राइवर की नौकरी का लास्ट दिन उसे ऐसे विदाई दी गई तोउनकी आंखाें में आंसू आ गए। क्योंकि उपजिला कलक्टर रामसुख गुर्जर ड्राइवर बनकर
बजरंग लाल शर्मा काे छाेड़ने के लिए घर तक जा पहुंचे। एसडीएम साहब ने कहा यह दिन कर्मठ निष्ठावान ड्राइवर की विदाई का है। वहीं उपजिला कलक्टर रामसुख गुर्जर ने कहा- बजरंग लाल 39 साल से अपनी सेवांए दे रहे हैं। मुझे भी उन्हाेंने 9 महीने से सेवा दी। वह एक कमर्ठ निष्ठावान ड्राइवर हैं। जाे सुबह से निर्धारित टाइम पर ड्यूटी पर आ जाते थे औऱ रात होने तक ही अपने घर जाते थे। इतना ही नहीं कई बार इमरजेंसी में तो वह पूरी रात गाड़ी चलाते रहे है। लेकिन उनको कभी भी मैंने निराश नहीं देखा। इसलिए जब आज उनकी विदाई हुई तो मैं उनके लिए ड्राइवर बन
गया।
0 टिप्पणियाँ