बेगूं फीडर पर मरम्मत और रखरखाव के चलते 7 घण्टे बिजली रहेगी बन्द


बेगूं (महेंद्र धाकड़)। 33/11 केवी जीएसएस बेगूं फीडर पर मरम्मत और रखरखाव का कार्य चलने की वजह से को 7 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
बताया कि बुधवार को 33/11केवी बेगूं फीडर पर मरम्मत और रखरखाव का कार्य चलेगा। जिसकी वजह से सुबह 8 बजे से 2 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। इस फीडर से जुड़ी 11 केवी लाइन बेगूं, सुलीमंगरा, टेलीफोन एक्सचेंज, नीलकंठ, पीएचईडी, धुलखेड़ा, सुरपुर, गंगापुर की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ