नन्हे शातिरों को मंच प्रदान करना महत्वपूर्ण कार्य, शतरंज खेल के प्रति लगाव अच्छी बात- विधायक आक्या


चित्तौड़गढ़।
चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ द्वारा अंडर 9 और अंडर-15 (लड़के और लड़कियों) की जिला स्तरीय सिलेक्शन शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कीर खेड़ा चैराहा स्थित कान्हा रिसोर्ट पर हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी थे जबकि अध्यक्षता विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने की। अति विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, विधायक प्रवक्ता गिरीश दीक्षित, टूर्नामेंट की चीफ आर्बिटर आदिती कोठारी उदयपुर, शतरंज संघ संरक्षक कृष्ण चंद्र सोनी, शतरंज संघ अध्यक्ष कैलाश भुतड़ा, सचिव निलेश बल्दवा थे। अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के बाद छोटे बच्चों के साथ शतरंज पर मोहरों की चाल चलकर शुभारम्भ किया। अतिथियों का स्वागत शतरंज संघ के आशुतोष कुमार, चेतन गौड, विष्णु शंकर कुमावत, श्वेता मंडोवरा, नीलम शर्मा, लोकेश मेडतवाल, अली असगर बोहरा, शाकिर शेख, कपिल शर्मा, अपेक्षा शर्मा ने किया। सांसद सीपी जोशी ने कहा कि शतरंज जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण सीख सिखाता है अच्छे और बुरे परिणामों के साथ ही अनुशासन में रहना भी सिखाता है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ द्वारा नन्हे बच्चों को अपनी मानसिक व्यायाम करने के लिए मंच प्रदान करना महत्वपूर्ण कार्य है इससे निश्चित रूप से प्रतिभा आगे आएगी। नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने भी उद्बोधन दिया। स्वागत उद्बोधन और आभार अध्यक्ष कैलाश भूतड़ा ने किया जबकि संचालन सचिव निलेश बल्दवा ने किया। 
जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में 12 लड़कियों, 52 लड़कों सहित कुल 64 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 5 राऊंड खेले जाएंगे। शतरंज की जिला स्तरीय अन्डर -15 सलेक्शन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ 4 बालक और बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय अंडर-15 टूर्नामेंट 14 से 16 अक्टूम्बर, चित्तौड़गढ़ के लिए किया जाएगा जिसमें वह जिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ