दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार करने गई पुलिस पर बोला हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल

गंगरार, (चन्द्र प्रकाश धोबी)। उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार को एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर आरोपी और उनके परिजनों ने पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आज करीब सुबह 8 बजे के करीब पुलिस जाप्ता इमरान पुत्र मुना खां मंसूरी निवासी चांद पोल गंगरार के खिलाफ एक दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज था। पुलिस दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके मकान पहुंची। जहाँ पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा उसी दौरान उसके परिजनों ने पुलिस कार्यवाही का विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर पुलिस पर हमला बोल दिया और विरोध के दौरान आरोपी सहित उसके भाई व महिलाओं ने पुलिस की टीम पर पत्थरों, डंडो से हमला कर दिया। 
वही आरोपी इमरान ने पुलिस के जवान धर्मपाल पर चाकू से तीन हमले किये  जिसमें एक पेट पर एक हाथ की कोहनी पर तीसरा हमला हाथ पर किया जबकी भीमाराम के कंधों पर चाकू से हमला किया। जिसके चलते तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वही सीआई शिवलाल मीणा ने जब आरोपियों से पूछताछ के लिए कक्ष में बुलाया तो उसी दौरान आरोपी की पत्नी ने हंगामा कर दिया जिससे टेबल पर रखे कांच टूट गया  जिससे सीआई के पैर में भी चोट लग गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ