चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ वाल्मीकि समाज द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि दी गई। जानकारी देते हुए वरिष्ठ पार्षद एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष विजय चैहान ने बताया कि चित्तौड़गढ़ वाल्मीकि समाज द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती का वृहद आयोजन प्रतापनगर नपा काॅलोनी स्थित बिलोची समाज की धर्मशाला में आयोजित किया गया जिसमें समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिला, युवा उपस्थित रहे। इस दौरान पार्षद रेखा आदिवाल, महेन्द्र राठौड़, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष एस.आर. छपरीबंध, अ.भा.स.म.कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजन मल्होत्रा, राजेश आदिवाल, राहुल लोठ, पुष्पा देवी, पार्वती देवी, महेन्द्र जेदिया, राधाकिशन टांक, देवेश देसाई, सूरज घावरी, राकेश कोदली, पूरण मल्होत्रा, किशन खोखर, रविप्रकाश, विनोद लोठ, विनोद छपरीबंध, सन्नी लोठ, जगदीश मल्होत्रा, संजय नकवाल, जयकिशन लोठ, विजय चनाल, मुकेश पंवार, मुकेश राठौड़, सुनिल कोदली, नवीन सिंगोलिया, रतन मेदा, निर्मल गोयर, जितेश मल्होत्रा, प्रकाश, घनश्याम खोखर, शेरू सिंगोलिया, शिवम, नरेश बेनीवाल, धीरज, रवि, अशोक, अजय आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ