बाल कल्याण दिवस का आयोजन



चित्तौड़गढ़। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 01 अक्टूबर 2022 से 07 अक्टूबर 2022 तक संचालित समाज कल्याण सप्ताह के अन्तर्गत 04 अक्टूबर 2022 मंगलवार को बाल अधिकारिता विभाग के समन्वयन के साथ राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह चितौडगढ़ में बाल कल्याण दिवस मनाया गया।
अधीक्षक चन्द्र प्रकाश जीनगर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आगन्तुकों एवं बच्चों को विभाग द्वारा प्रदत सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल एवं सदस्य रमेश चंद्र दशोरा ने किशोर न्याय अधिनियम के संबंध में चर्चा करते हुए बालकों के अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।
परिवीक्षा अधिकारी विकास खटीक ने बच्चों को छोटी-छोटी गलतियों से बचने एवं गलतियों के दोहराव में कमी करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। चिकित्सा अधिकारी अमित श्रीवास्तव द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य जांच की गई एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न पोस्टर पेंटिंग, स्लोगन बनाए गए एवं महापुरुषों की जीवनी का वाचन किया गया। इस दौरान चिकित्सा कार्मिक एवं गृह के कार्मिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ