अब 22 नवम्बर को सीएम गहलोत आएंगे चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के 19 नवम्बर को चित्तौड़गढ़ आने का दौरा स्थगित हो गया हैं। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 22 नवम्बर को चित्तौड़गढ़ आएंगे। 19 नवम्बर को सीएम के हाथों पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की मूर्ति का अनावरण होना था। वही एक जनसभा भी होनी थी। कार्यक्रम
फिलहाल स्थगित हो गया है। आज सुबह धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण
अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने सोशल मीडिया पर इस आशय की सूचना दी कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 19 नवम्बर का दौरा स्थगित हो गया है। इस संबंध में
जाड़ावत ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत गुजरात चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर है और वहां चुनाव
की प्रक्रिया शुरु हो गई है। वही राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा भी राजस्थान में प्रवेश करने वाली है। इसे लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली में 19 नवम्बर को इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित
पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस संबंध में जाड़ावत ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को तैयारियां जारी रखने के निर्देश दिये है। इधर धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने बताया कि 19 नवम्बर के स्थान पर अब मुख्यमंत्री गहलोत 22 नवम्बर को गुजरात से सीधे चित्तौड़गढ़ आएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ