22 को चित्तौड़गढ़ आएंगे सीएम गहलोत, राज्यमंत्री जाड़ावत ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

चित्तौड़गढ़। आगामी 22 नवम्बर को सीएम अशोक गहलोत चित्तौड़गढ़ आएंगे। इस दौरान इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम, इंदिरागांधी स्टेडियम में आदमकद इंदिरा गांधी की प्रतिमा और राजीव गांधी पार्क स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इंदिरा गांधी स्टेडियम में सीएम अशोक गहलोत जनसभा को सम्बोधित भी करेंगे। राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बताया कि 19 नम्बर को सीएम अशोक गहलोत के चित्तौड़गढ़ आने का कार्यक्रम था लेकिन गुजरात दौरे व भारत जोड़ों यात्रा के कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया था। उन्होंने बताया कि अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 22 नवम्बर को चित्तौड़गढ़ आएंगे। इस दौरान लेडी आयरन इंदिरा गांधी व राजीव गांधी की प्रतिमाओं का अनावरण किया जाएगा। वही सीएम अशोक गहलोत एक दर्जन से अधिक जनहित के कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि सीएम गहलोत 22 नवम्बर को उदयपुर से सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और 10.30 बजे चित्तौड़गढ़ पुलिस लाईन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। 
वहाँ पर कांग्रेस के पदाधिकारी सीएम गहलोत का स्वागत करेंगे। रुट चार्ट के अनुसार सबसे पहले राजीव गांधी पार्क जाएंगे जहां राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। फिर गांधी वाटिका का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम जाएंगे जहाँ इंदिरा गांधी की प्रतिमा अनावरण करेंगे। इसके बाद सीएम गहलोत 5 पैनोरमा के शिलान्यास और 5 पैनोरमा के लोकार्पण करेंगे। इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद पाली के लिए सीएम गहलोत रवाना होंगे जहाँ प्रदेश के 19 नर्सिंग मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास करेंगे।
इस दौरान चित्तौड़गढ़ ब्लॉक शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, सभापति संदीप शर्मा, रमेश नाथ योगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ