किसानों का 3 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

लसड़ावन, (भैरू लाल दायमा)। नाबार्ड के सहयोग से वंडर सीमेंट लिमिटेड निम्बाहेड़ा की परियोजना क्षेत्र के आसपास के ग्राम के 25 किसानों के साथ 3 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया गया। आज तीसरे दिन किसानों ने नजदीक के गांवों के प्रगतिशील किसान कंवर राम सिंह के द्वारा कम जमीन में अधिक मुनाफा और खेती में नवाचारों को देखा।
 जिसमें चवला एवं मिर्ची, बैंगन एवं मूंगफली, खरबूजा एवं मिर्ची जैसी फसलों की इंटरक्रॉपिंग और उन्नत खेती के बारे में सीखा। ब्रांड एंबेसडर बनने वाले पहले किसान होने का रिकॉर्ड कंवर रामसिंह वधानिया ने बनाया था। साथ ही कोल्ड स्टोरेज का भी विजिट किया गया। सभी किसानों को विश्वविद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ