इंदिरा गांधी जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा करेंगे पुष्प अर्पित

चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पुष्प अर्पित कर मनाई जाएगी। जिला प्रवक्ता अहसान पठान ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय में राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, संगठन महासचिव करण सिंह सांखला की उपस्तिथि में 19 नवंबर शनिवार प्रातः 11 बजे गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। होने वाले कार्यक्रम में एआईसीसी वह पीसीसी सदस्य, जिला ब्लॉक पदाधिकारी, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग, नगर निकाय, पंचायतराज प्रतिनिधिगण एवं जिले के सभी प्रमुख कांग्रेस जनों को आमंत्रित किया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ