लसड़ावन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नवनियुक्त डॉक्टर का किया स्वागत


लसड़ावन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले काफी समय से रिक्त चल रहे चिकित्सक के पद पर पूर्णकालिक डॉक्टर की नियुक्ति होने पर ग्रामवासियो ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त डॉक्टर हरिशंकर का भाजपा पश्चिम मण्डल महामंत्री राजेश जैन के नेतृत्व में उपरणा पहनाकर एवं मुंह मीठा करवा कर स्वागत अभिनन्दन किया। नवनियुक्त डॉक्टर ने ग्रामवासियों के सहयोग से अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने का आश्वासन दिया।
स्वागत कार्यक्रम में एस सी मोर्चा मण्डल महामंत्री जगदीश सालवी,युवामोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष हिमांशु चावत,बूथ अध्यक्ष उदयलाल हाड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष जैन,शौकीन डांगी,डाडम माली सहित अस्पताल के स्टाफगण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ