हिंदू जागरण मंच धमोतर नगर की बैठक संपन्न


प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। हिंदू जागरण मंच धमोतर नगर की बैठक आज संपन्न हुई जिसमें धमोतर नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
हिंदू जागरण मंच जिला मीडिया प्रभारी ईश्वर लबाना ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक गणेश लबाना द्वारा की गई।
बैठक में सभी संवेदनशील विषयों पर चर्चा की साथ ही नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें नगर संयोजक दिनेश शर्मा, नगर सह संयोजक राकेश राठौड़, विधि प्रमुख योगेश तिवारी, धार्मिक आयोजन प्रमुख देवीलाल राठौड़, प्रचार प्रसार प्रमुख ईश्वरलाल तिवारी संपर्क प्रमुख जितेंद्र शर्मा की घोषणा की गई।
साथ ही बैठक में विजयराज शर्मा, अरुण बंजारा, ललित कुमार, मनीष शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा, आयुष शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ