चित्तौड़गढ़। जिले के बस्सी क्षेत्र में धाकड़ समाज विकास समिति पालका के तत्वाधान में रविवार को आदर्श धाकड़ सामूहिक विवाह सम्मेलन की बैठक पालका (बस्सी) में आयोजित की गई।
बताया की आदर्श धाकड़ सामूहिक विवाह सम्मेलन बस्सी, विजयपुर, पारसोली एवं चित्तौड़गढ़ क्षेत्र अगला दसवाँ सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को अध्यक्ष रामचंद्र धाकड़ हरिपुरा की अध्यक्षता में सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यालय पालका पर रखी गई। अध्यक्ष ने बताया की आगामी सम्मेलन 3 मई 2023 बैशाख सुदी तेरस बुधवार को आयोजित होगा। सम्मेलन में 101 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया, वही वर और वधू प्रत्येक पक्ष से 25 हजार राशि निर्धारित की गई। जिस बालिका के माता और पिता नही होने की स्थिति में नि:शुल्क विवाह करवाया जायेगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन बैठक में कड़े कदम भी उठाए गए, समाज का कोई भी विवाह घर पर करता है तो उन्हें सम्मेलन कमेटी में पांच हजार सौ रूपए जमा करवाने पड़ेंगे और सम्मेलन से 7 दिन पहले और बाद में कोई विवाह घर पर नहीं करेंगे। इस मीटिंग में संस्था संरक्षक रतन लाल धाकड़ गोपालपुरा,सचिव नारायणलाल धाकड़ सोनगर,कोषाध्यक्ष जयराज धाकड़ जयसिंहपुरा, पुष्कर धाकड़, कालूलाल धाकड़, कालूलाल धाकड़, फूलचंद धाकड़ कालूलाल धाकड़,बगदीराम धाकड़, शांतिलाल धाकड़, नानूराम धाकड़, रामलाल धाकड़, लालूराम धाकड़, कन्हैयालाल धाकड़ उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ