भारत जोड़ो यात्रा को लेकर झालावाड़ इकलेरा विधानसभा प्रभारी ने ली मीटिंग

चित्तौड़गढ़। भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन किया गया।   
जिसमें जिला अध्यक्ष व झालावाड़ इकलेरा विधानसभा प्रभारी इम्तियाज हुसैन लोहार ने बताया कि आज झालावाड़ में मीटिंग का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी अब्दुल कलाम थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आबिद कागजी ने की। प्रभारी इम्तियाज हुसैन ने बताया कि हजारों अल्पसंख्यक कार्यकर्ता के साथ राहुल की भारत जोड़ों यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। 4 दिसंबर को झालावाड़ जिले में राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा प्रवेश करने पर अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट की ओर से इस यात्रा को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता लाने का संकल्प लिया। झालरापाटन ईदगाह कमेटी सदर व पार्षद शक़ील अहमद नागौरी, नायब सदर आबिद हुसैन नागौरी, समाजसेवी इक़बाल हुसैन नागौरी, झालरापाटन नगर पालिका पार्षद नदीम मंसुरी, अकलेरा शहर काजी, झालरापाटन अंजुमन सदर अलीमुद्दीन गुड्डु, झालरापाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फ़रीद चौधरी, सोनू पठान, पार्षद अकबर अनजान, पूर्व प्रदेश सचिव अनीश अगवान, बंटू नागौरी, गोलू नागौरी, शाहरुख, आरिफ, वसीम, अख्तर, रियाज, अकरम, नदीम, जमील, साबिर, इमरान, इरफान, आलम व झालरापाटन इकलेरा विधानसभा के कई मुस्लिम समाज के अग्रणीय नेतागण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ