जिंक हाइड्रो प्लांट में लगी भीषण आग, उठा धुंए का गुब्बार, 10 दमकलों ने लगी आग बुझाने में

चित्तौड़गढ़। चन्देरिया पुठोली स्थित जिंक कारखाने के हाइड्रो वन प्लांट में रविवार शाम को भीषण आग लग गई। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा हैं। प्लांट में लगी भीषण आग के बाद धुएं का गुब्बार व आग की लपटें दूर तक दिखाई दी। जानकारी की अनुसार रविवारशाम को जिंक कारखाने के हाइड्रो वन प्लांट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
जिंक प्रबंधन द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। करीब एक दर्जन से ज्यादा दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें दूर तक दिखाई दी। सूचना पर गंगरार पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसी के हताहत होने की जानकारी नही हैं।
इधर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि हाइड्रो प्लांट वन के जिस प्लांट में आग लगी, वो प्लांट अभी 2 महीने पहले ही शुरू किया गया था। वहां ज्यादा काम नहीं हो रहा था। आग लगने की सूचना पर सभी कर्मचारी बाहर निकल गए। मौके पर नगर परिषद और इंडियल ऑयल कॉर्पोरेशन की दमकले पहुंची है। कड़ी मशक्कत में बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, गंगरार डिप्टी, गंगरार थाना अधिकारी और गंगरार एसडीएम मौके पर पहुंचे।

लोगों के गले मे खरास व आंखों में जलन की शिकायत
भीषण आग के बाद जिंक के आसपास बड़े क्षेत्र में धुंआ फैल गया। आजोलिया खेड़ा व बिलिया के कुछ लोगों ने बताया कि आग की घटना के बाद आंखों में जलन और गले में खरास की शिकायत हो रही हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ