गांव में स्वच्छता को लेकर निकाली रैली, मनाया विश्व शौचालय दिवस


लसड़ावन, (भैरू लाल दायमा)। लोगों को स्‍वच्‍छता के प्रति जागरूक करने के मकसद से वर्ल्‍ड टॉयलेट डे मनाया जाता है। इसी को लेकर निम्बाहेड़ा उपखण्ड के लसड़ावन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा स्वच्छता को लेकर रैली का आयोजन किया गया। गांव के लोगों को स्वच्छता हेतु जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। लोगों को खुले में शौच नही करने और गांव को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी, सरपंच एवं कनिष्ट लिपिक सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा रैली को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि हर साल 19 नवंबर को विश्वभर में वर्ल्ड टॉयलेट दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य है ऐसे लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना जिनके पास आज के ज़माने में भी सुरक्षित और स्वच्छत शौचालय नहीं है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2013 में विश्व शौचालय दिवस को एक आधिकारिक संयुक्त राष्ट्र दिवस घोषित किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ