ब्लॉक स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मेंटर टीचर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

भदेसर शैलेंद्र जैन 
भदेसर  ब्लॉक स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मेंटर टीचर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ श्री माणिक्य लाल वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सालवी की अध्यक्षता में  हुआ। विशिष्ट अतिथि  एसीबीईओ हेमंत कुमार जोशी वरिष्ठ व्याख्याता प्रेम सिंह सिसोदिया थे। सीबीईओ सालवी ने अपने उद्बोधन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कर्तव्य एवं मेंटर टीचर की भूमिका पर विस्तार से जानकारी देते हुए अपने जिम्मे के कर्तव्य को समय पर संपादित करने के बारे में विचार साझा किए। एसीबीईओ जोशी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए ।संचालन आरपी नारायण सिंह ने किया ।इस अवसर पर संदर्भ व्यक्ति राम रतन जाट, कृष्णा शर्मा, दक्ष प्रशिक्षक जयप्रकाश यादव और किशन लाल जटिया उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ