डूंगला (माय सर्कल@ऋषभ जैन)। अभिभाषक संघ डूंगला के चुनाव यहां संपन्न हुए जिसमें अधिवक्ता पंकज कुमार शर्मा छुठी बार अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त नरेंद्र कुमार मेहता, महेश कुमार खारोल एवं अभिलाषा जैन ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता कमलेश योगी, दुर्गेश जोशी व पंकज शर्मा के नामांकन प्रस्तुत हुए वहीं सचिव पद पर कमलेश मेनारिया व प्रहलाद शर्मा के नामांकन दाखिल हुए। इस दौरान अधिवक्ता कमलेश योगी व दुर्गेश जोशी द्वारा अपना नामांकन वापस लेने से अधिवक्ता पंकज कुमार शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। सचिव पद पर कमलेश मेनारिया द्वारा अपना नामांकन वापस लेने से प्रहलाद शर्मा दूसरी बार सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। दोनों ही पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने पर वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर दाधीच, पूनमचंद मेहता, महेंद्र सिंह चुंडावत, दिलीप खटीक, लीला जाट सहित अन्य ने हर्ष जताया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमी पुरोहित एवं एसीजेएम सुरेंद्र कुमार सोनी ने एलवा माता मंदिर प्रांगण में दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। एलवा माता विकास समिति अध्यक्ष नारायण लाल व्यास, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष ओंकार लाल व्यास, सोहन लाल मेनारिया आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान शायना परवीन, प्रह्लाद सिंह शक्तावत, हरीश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, भगवती लाल शर्मा, पुष्कर आहिर, महेश व्यास आदि भी मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ