बन्टी आंजना हत्याकांड मामला : वांछित आरोपी सुरेश जाट व कान्हा भील गिरफ्तार, दोनों पर था ईनाम


चित्तौड़गढ़। गत 2 फरवरी को कस्बा निम्बाहेड़ा में बहुचर्चित विकास उर्फ बन्टी ऑजना हत्याकांड में गिरफ्तारी से शेष वांछित आरोपी सुरेश जाट व रमेश उर्फ कान्हा भील को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पांच पांच हजार का ईनाम घोषित किया हुआ था। मध्यप्रदेश निवासी दोनों आरोपियों को पुलिस ने होरी हनुमान मन्दिर अरनोद जिला प्रतापगढ से डिटेन कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि 02 फरवरी 2023 को प्रार्थी देवेन्द्र कुमावत पिता शोभालाल निवासी आजाद चोक निम्बाहेडा कोतवाली ने बमुकाम मोर्चरी जिला चिकित्सालय निम्बाहेडा पर एक लिखित रिपोर्ट इस आषय की पेश की कि दिन में करीब 4 बजे मेरे मित्र ललित प्रजापत की पुत्री की मृत्यु हो जाने से मेरे मित्र बंटी उर्फ विकास पिता बापुलाल आंजना व अन्य विकास पिता गोपाल लाल आंजना निवासी केसुन्दा वाले आज शाम 4 बजे करीब बैठने आए थे जहां पर करीब 15-20 मिनट रूकने के बाद मै बंटी उर्फ विकास आजंना व साथी विकास आजंना को मेरी मोटर साईकल से बंटी आजंना की स्कार्पियो के पास इन दोनो को छोडने के लिए जेल के पास पहुचा जहा हम तीनो मोटर साईकल से उतरे तो एक व्यक्ति ने पिछे आकर हमारे पर फायर किया जिससे मै व विकास आंजना जेल के अन्दर भाग गए इसी के साथ आगे से दो लडके और आए बटी आंजना पर तीनों ने फायर किए तीनों के हाथ मे पिस्टल थी। फायर करके वो तीनो भाग गए जिन्हें हम नही जानते सामने आने पर पहचान सकते है। फिर हम दोनों व आसपास के लोग व जेलकर्मियों के सहयोग से बटी उर्फ विकास आंजना को इलाज के लिए विकास की स्कोर्पियों से निम्बाहेडा अस्पताल लेकर आए जहा डाक्टरो ने विकास मृत घोषित कर दिया। मेरे मित्र विकास पिता बापुलाल आंजना की मृत्यु तीन अज्ञात बदमाशान द्वारा गोलियों से फायर कर हत्या कर दी है। मजमुन रिपोर्ट से मामला अपराध धारा 302, 34 भा.द.स व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान एसएचओ कोतवाली फूलचन्द पु.नि. द्वारा शुरू किया गया। 
मामले की घटना को गंभीरता से लेते हुते शीघ्र घटना ट्रेस आउट करने के निर्देश प्रदान किये। ●●● जिस पर अर्जुन सिंह शेखावत व राजीव जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व आशीष कुमार पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा के निकटतम सुपरविजन में फूलचन्द पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा के नेतृत्व में अनुसंधान व मुल्जिमान की गिरफतारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी केमरा के फुटेज प्राप्त किए जाकर गहन अनुसंधान कर अभियुक्तों की पहचान की गई तो अभियुक्त अजयपाल पिता प्रभुलाल जाट निवासी बही पार्श्वनाथ थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर, सुरेश जाट पिता किशोर जाट निवासी पित्याखेडी थाना वाईडी नगर जिला मन्दसौर, कृष्णपाल उर्फ कान्हा पिता गुलाब सिह सिसोदिया निवासी गोगरपुरा थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर, रमेश उर्फ कान्हा पिता मन्नालाल जाति भील निवासी नई सिगरी अम्बानगर थाना कोतवाली निम्बाहेडा द्वारा घटना कारित करना पाया गया। 
 अनुसंधान के दौरान सामने आया कि आरोपियों को घटना में प्रयुक्त दोनों मोटर साईकिल उपलब्ध करवाने व आपराधिक षडयन्त्र में भागीदारी होने पर पूर्व में 07 फरवरी 2023 को कमल सिंह पिता इन्द्र सिह जाति राजपुत उम्र 28 साल निवासी अम्बानगर निम्बाहेडा थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौड़गढ़ एवं घटना के बाद अभियुक्तगणों को मन्दसौर में अपने होटल पर शरण देने वाले राहुल सुर्यवंशी पिता रोडमल सुर्यवशी जाति चमार उम्र 24 साल निवासी गुलियाना थाना दलोदा जिला मन्दसौर व अभियुक्तगणों को पुलिस के आने की जानकारी देने व फरार करने में सहयोग करने पर प्रभुलाल पिता भंवर लाल जाति जाट उम्र 48 साल निवासी बही पार्श्वनाथ थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसोर को बाद अनुसंधान के गिरफ्तार किया गया था एवं शेष वांछित अभियुक्तगो की गिरफ्तारी हेतु जिला स्तर एवम वृत स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया जाकर मुल्जिमान की गहन तलाश आस पास व मध्यप्रदेश में जारी रखी गई। इसी क्रम में आशीष कुमार पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा मय पुलिस टीम के मुल्जिमान की तलाश के दौरान सूचना मिलने पर 14 फरवरी को घटना के मुख्य अभियुक्तगण अजयपाल पिता प्रभुलाल जाट निवासी बही पार्श्वनाथ थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर, कृष्णपाल उर्फ कान्हा पिता गुलाब सिह सिसोदिया निवासी गोगरपुरा थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसोर को होरी हनुमान मन्दिर अरनोद जिला प्रतापगढ़ से डिटेन कर बाद अनुसंधान प्रकरण मे बापर्दा गिरफ्तार किया गया। हर दोनों अभियुक्तगण को बाद अनुसंधान जेसी करवाया गया।  
प्रकरण में फरार शेष अभियुक्त सुरेश जाट पिता किशोर जाट निवासी पित्याखेडी थाना वाईडी नगर जिला मन्दसौर हाल अम्बानगर निम्बाहेडा व रमेश उर्फ कान्हा पिता मन्नालाल जाति भील निवासी नई सिगरी अम्बानगर थाना कोतवाली निम्बाहेडा की तलाश की जाकर दोनों अभियुक्त सुरेश जाट व रमेश उर्फ कान्हा भील को पुलिस टीम द्वारा डिटेन किया गया जिनको प्रकरण मे बाद अनुसंधान अभियुक्त सुरेश जाट को बापर्दा गिरफतार व रमेश भील को गिरफ्तार किया गया।  
पुलिस कार्यवाई टीम सुरज कुमार स.उ.नि., मुकेश चौधरी हैड कानि नम्बर 161, महावीर सिह हैड कानि नम्बर 153, रतन सिंह कानि न 586, राकेश कुमार कानि नम्बर 142, हेमन्त कानि नम्बर 1026, विजय सिह कानि नम्बर 1162 आदि शामिल थे।
● वीडीओ....

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ