चित्तौड़गढ़, (माय सर्कल न्यूज़ @सलमान) गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य देव एवं न्याय शास्त्र के प्रणेता भगवान महर्षि गौतम की जयंती के उपलक्ष में आज प्रातः गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज चित्तौड़गढ़ के द्वारा विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
गौतम जयंती आयोजन समिति के संयोजक नरेश दत्त व्यास ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौतम जयंती के पावन पर्व पर गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज चित्तौड़गढ़ के द्वारा विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे बच्चियां समस्त उपस्थित रहे। आयोजन समिति के प्रवक्ता सुरेंद्र गिल ने बताया कि इस बार शोभायात्रा में हाथी घोड़े एवं बग्गी में भगवान महर्षि गौतम की झांकी के साथ विशेष तौर पर उज्जैन महाकाल से आए महाकाल की झांकी रही।
शोभायात्रा में समस्त महिलाओं के द्वारा एक समान पोशाक पहनकर साथ ही पुरुषों के द्वारा सफेद कुर्ता पहनकर करीब 700 से 800 की संख्या में समाज जन उपस्थित रहकर इस शोभायात्रा को भव्य बनाया।
शोभायात्रा में समाज के गणमान्य एवं प्रबुद्ध जन नागरिक उपस्थित रहे जिनमें समाज के संरक्षक आदरणीय श्रीमान ओमप्रकाश उपाध्याय सेवानिवृत्त पुलिस उपअधीक्षक कमलेश भट्ट, भेरूलाल शर्मा शशीरंजन तिवारी, मदन शर्मा मरमी, भरत चाष्टा, योगेश शर्मा, ओम शर्मा दुर्ग, ललित शर्मा चंदेरिया दिनेश शर्मा चंदेरिया, सूरज कांटिया, गोपेश पंचोली, दयाशंकर शर्मा, ओम प्रकाश व्यास, राकेश जोशी माल की चौगावड़ी, सुभाष जोशी, मुकेश तिवारी डेकरी खेड़ा, अरविंद शर्मा, विनायक द्विवेदी, जगदीश चंद्र जोशी, कांति चंद्र शर्मा के साथ मातृशक्ति में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज से प्रांतीय महिला अध्यक्षा श्रीमती ममता जी शर्मा एवं महिला महासभा जिला अध्यक्ष तारा जोशी, अंकिता पंचोली, रेखा चाष्टा, गायत्री शर्मा, गायत्री शर्मा, ज्योति शर्मा, स्नेहा रानी व्यास, रेखा शर्मा, आदि समाजजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ