सोनी समाज महिला मंडल द्वारा गणगौर स्थापना के तीसरे दिन हल्दी रस्म का कार्यक्रम


प्रतापगढ़, (माय सर्कल न्यूज़ @हेमन्त सालवी)। जिले के धरियावद क्षेत्र में सोनी समाज मंडल की महिलाओं द्वारा नया बस स्टेण्ड रावला बाग स्थित श्री राम लक्ष्मण मंदिर प्रांगण में गणगौर माता सद्भावना पूर्वक पूजा अर्चना कर स्थापना की गई। इसी दौरान जहां सोनी समाज महिला मंडल द्वारा गणगौर माता के पांच दिवसीय विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जहां प्रथम दिन गणगौर माता की स्थापना, दूसरे दिन फागोत्सव कार्यक्रम एवं आज तीसरे दिन महिलाओ द्वारा बड़े हर्षौल्लास के साथ हल्दी रस्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही गणगौर माता के मंगलगीत गाती हुई महिलाओं ने जमकर सामूहिक नृत्य किया। महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि गणगौरी तीज त्यौहार पर ईशा बावजी एवं गणगौरी माता के विवाह उपलक्ष में हल्दी रस्म कार्यक्रम का हर्षोल्लास से आयोजन किया गया।  इस अवसर पर सोनी समाज मंडल की कई महिलाएं उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ