चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत गौ एवं भैस वंशी पशुओं में खुरपका - मुहपका रोग निवारण हेतु 20 दिसंबर से 19 जनवरी तक एफ, एम, डी, राउंड-2 टिकाकरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पशुपालन विभाग ने 8 पंचायत समिति स्तरीय पर्यवेक्षक टीमों का गठन किया है।
जिले में अभियान के दौरान कुल 4 लाख 64 हजार 500 पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए पशुपालकों को अपने पशुओ के कान में इयर टैग लगवाकर लाना होगा तथा प्रति पशु 5 रू टीकाकरण शुल्क जमा करवाना होगा। साथ ही पशुपालकों को अपने आधार नम्बर, मोबाईल नम्बर आदि जानकारी भी विभाग के कर्मचारी को देनी होगा।
0 टिप्पणियाँ