रोलाहेड़ा में दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ी, कांग्रेस का थामा दामन

चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोलाहेडा में राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने 7 करोड़ 70 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम में रोलाहेडा ग्राम पंचायत के 2 दर्जन से अधिक युवाओं ने अधिकांश गाडरी समाज के युवाओं ने राज्यमंत्री द्वारा अनगढ़ बावजी पैनोरमा निर्माण हेतु अपना वादा पूरा करने पर आभार व्यक्त करते हुए एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फ्लैगशिप योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रमेश चन्द्र गाडरी, डालू लाल गाडरी, शंकरलाल, दोलाराम गाडरी, बालूराम गाडरी, नारायण लाल गाडरी, रतनलाल गाडरी, सत्यनारायण गाडरी, भंवर लाल गाडरी, राधेश्याम गाडरी, उदालाल गाडरी, चंपालाल गाडरी, मथुरा गाडरी, बक्षु गाडरी, किशन गुर्जर, सोनू भांड, धनराज रैगर, रमेश रैगर, हीरा लाल रैगर, मेवालाल रैगर, रतन जाट, रमेश जाट, छगन लाल सालवी सहित करीब दो दर्जन युवा कांग्रेस पार्टी शामिल हुए। राज्यमंत्री एवं सभापति ने कांग्रेस दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ