चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक आयशर कंटेनर से 9 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त कर जोधपुर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कंटेनर में केबिन के पास स्कीम बना अवैध डोडाचूरा ले जाते आरोपी पकड़ाएं हैं।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि निम्बाहेड़ा थानाधिकारी फुलचन्द पु.नि. के निर्देशन में रविवार को हैड कानि हरविन्दर सिंह मय जाप्ता के जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान एक आयशर कन्टेनर को चेक करने हेतु ईशारा किया तो कन्टेनर को रोक चालक व उसका साथी कन्टेनर की फाटके खोल भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस जाप्ता द्वारा घेरा देकर डिटेन किया गया। कन्टेनर में अवैध मादक पदार्थ की संम्भावना होने से हैड कानि हरविन्दर सिंह ने थानाधिकारी निम्बाहेडा फुलचन्द पु.नि. को सुचना दी। जिस पर थानाधिकारी थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा मय जाप्ता के मौके पर पहुंच नियमानुसार डिटेन किये हुए कन्टेनर की तलाशी ली गई तो बॉडी के उपर आगे की तरफ केबिन के पास स्कीन बनी हुई जिसको चेक किया गया तो अन्दर 49 प्लास्टिक के काले व सफेद कट्टे जिनमें 9 क्विंटल 49 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा भरा हुआ पाया। जिस पर उक्त डोडाचूरा एवं कन्टेनर को जप्त कर चालक जोधपुर के केरियों की ढाणी थाना बिलाडा निवासी 58 वर्षीय हनुमान राम पुत्र जेताराम विशनोई व उसका साथी पलासनी की ढाणी थाना डागियावास जिला जोधपुर निवासी 45 वर्षीय पेमाराम पुत्र भागचन्द विशनोई को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। विस्तृत अनुसंधान जारी है। 
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में
थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा फूलचन्द पु.नि., हैड कानि हरविन्दर सिह, कानि अमित कुमार, ज्ञानप्रकाश, धर्मेन्द्र सिह, रतनसिंह, राकेश, अमरपाल आदि शामिल थे।