सद्भभावना मंच के संरक्षक के जन्मदिन पर सद्भभावना सप्ताह का आयोजन


चित्तौड़गढ़। सेवा एवं सद्भभावना आयोजनों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एकेंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं सदभावन मंच संरक्षक डॉ इन्द्रेश कुमार के जन्म दिवस पर सद्भावना मंच की ओर से सद्भावना सप्ताह का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय सलाहकार सीए (डॉ) अर्जुन मूंदडा ने बताया की भारतीय सद्भभावना मंच द्वारा 18 फरवरी से 24 फरवरी 2023 तक पूरे भारत वर्ष में डा इंद्रेश कुमार के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन हेतु सद्भभावना सप्ताह रखा गया हैं। विभिन्न तरह के सेवा एवं सद्भभाव कार्यक्रम, इससे जुड़ी हुई संस्थाएं हिमालय परिवार भारत तिब्बत मैत्री संस्थान फिंस संस्थान, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सिंधु दर्शन संस्थान आदि संस्थाओं द्वारा रखे जाएँगे। 

 सभी समाजिक संस्थाओं इत्यादि को भी साथ लेकर आयोजन किए जाएंगे। इसी कड़ी में चित्तौड़गड़ में भी प्रथम दो दिवस में नाग चंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक कराया गया। क़िले पर पक्षियों एवं बंदरों को दाना  डालना, मछलियों को चना भोजन देना व जीवन में भारतीयता को सर्वोच्च स्थान देने हेतु चर्चा की गई। पंडित सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने मंत्रोचार से जलाभिषेक कराया। कार्यक्रमों में हिमालय परिवार से रमेश मेहता महावीर इंटरनेशनल से डॉ. सुशील मेहता मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से आबिद शेख़ छिपा समाज से राजमल छिपा रवि कांत तंवर समाज सीए हरीश इनानी पार्षद उद्योगपति व जन समुदाय आदि ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ