इंदौर में भूकम्प के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

मध्यप्रदेश। एमपी के इंदौर में रविवार दोपहर को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता तीन मापी गई। जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 54 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3 के करीब मापी गई। धार, बड़वानी और अलीराजपुर में भी झटके महसूस किए गए।
हालांकि अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। लोगों ने अपने घरों में चीजों को हिलते हुए देखा तो उन्हें पता चला कि ये भूकंप के झटके हैं। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। कुछ देर के लिए लोगों के बीच दहशत देखी गई। बाद में जब किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ