कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। भूपाल नोबल संस्थान उदयपुर के हाल ही में संपन्न हुए। चुनाव में प्रबंध निदेशक पद पर मोहब्बत सिंह राठौड रूपा खेड़ी के तीसरी बार निर्वाचित होने पर विभिन्न संगठनों की ओर से उनका रविवार को स्वागत किया गया। मोहब्बत सिंह राठौड़ के प्रबंध निदेशक पद पर निर्वाचन होने के बाद पहली बार कपासन क्षेत्र में आने पर रूपा खेड़ी रावले में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष पंकज सिरोया, ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, नगरपालिका परिवार के प्रतिनिधि अशोक विजयवर्गीय, रामदेव सेवा समिति के व्यवस्थापक भागीरथ चंदेल, कपासन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के संयोजक मनीष बारेगामा, दाधीच समाज के प्रतिनिधि गौरव दाधीच एवं कीर समाज के रामचंद्र कीर, नारायण लाल कीर, गोपाल लाल कीर, नंदलाल कीर, घीसू लाल तेली, मिट्ठू लाल लोहार, मुकद्दर हुसैन, प्रियांशु विजयवर्गीय आदि ने राठौड़ को माला एवं केसरिया दुपट्टा तथा मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत करते हुए मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया एवं नंदकिशोर टेलर ने कपासन क्षेत्र की ओर से शुभकामना देते हुए उनके उत्तरोत्तर प्रगति की कामना कीI
0 टिप्पणियाँ