कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। ट्रेन से गिर कर कट जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। उज्जैन से ईलाज करा ट्रेन से उदयपुर लोट रहा था। गिर कर ट्रेन में फसने से ट्रेक पर उसका शव धड़ सर से कट लगभग 200 फीट दूरी पर तक घिसटता गया। उसके पास से मिले आधार कार्ड और फोटो के आधार पर उसकी पहचान की गई।
स्टेशन मास्टर महेश मीणा ने बताया कि आज रविवार सुबह 3 बजे उदयपुर इंदौर ट्रेन के ड्राइवर ने ड्यूटी कर रहे स्टेशन मास्टर पुष्पेंद्र कुमार को इस संबंध में सूचना दी। बताया कि प्लेटफार्म के रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ हैं।
इस पर वहां देखने पर ट्रेक पर शव पड़ा मिला। जिसका धड़ और शव दोनों लगभग 200 फीट की दूरी पर पड़े हुए थे। उसके पास से मिले कागजात में एक आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो भी मिला हैं। आधार कार्ड जलाररी घाटी कानपुर उदयपुर निवासी सुशील (39)पुत्र कल्याणदास रोचवानी का हैं। जिसका एक फोटो भी मिला हैं। इंदौर-उदयपुर ट्रेन से कटने से उसकी मौत हुई।
सूचना पर उदयपुर जीआरपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव रखवाया। आधार कार्ड के आधार पर उसके परिवार से संपर्क किया गया। सुशील का साडू और अन्य रिश्तेदार उदयपुर से कपासन पहुंचे।
जीआरपी थाना उदयपुर के हेड कांस्टेबल नरेंद्रसिंह ने बताया की सुशील इंदौर से ईलाज करा ट्रेन से उदयपुर लोट रहा था।ट्रेन से गिर जाने और कट जाने से यह हादसा हुआ।
सुशील का शव और धड़ कुछ दूरी पर पड़े मिले। उसका हाथ भी कट गया। शव मोर्चरी में रखवाया गया हैं। जीआरपी थाना उदयपुर एसएचओ नेहा राजपुरोहित भी कपासन पहुंची और मौका मुआयना कर कार्रवाई शुरू की
आधार कार्ड के आधार पर उदयपुर में उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हे बुलाया गया।जिन्होंने मृतक की पहचान की।जीआरपी थाना उदयपुर एसएचओ नेहा राजपुरोहित भी मौके पर मौके पर जाब्ता के साथ पहुंची और मौका मुआयना कर कार्रवाई शुरू की।
बताया गया कि सुशील उदयपुर में एक किराने की दुकान चलाता हैं।उसके एक 7 साल का बेटा हैं।
सुशील कमर के दर्द से पीड़ित था।जिसका इलाज करवाने में वो उज्जैन गया था।जहां से वो बीती रात ट्रेन से उदयपुर लोट रहा था।ओर कपासन स्टेशन के प्लेटफार्म पर यह हादसा हो गया।
0 टिप्पणियाँ