चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अल्पसंख्यक छात्रावास के रूप में मुस्लिम समाज को सौगात देने पर अल्पसंख्यक समुदाय ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर राज्यमंत्री का स्वागत किया।
राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023 में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में एवं जिला मुख्यालय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास की सौगात देने पर शहर के विभिन्न अल्पसंख्यक प्रबुद्ध वर्गजनो ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए निवास स्थान पर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत का माला पहनाकर साफा बंधवाकर स्वागत अभिनंदन किया मौके पर नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा एवं अन्य काग्रेस कार्यकर्ता जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
समाजजनों ने कहा कि मुख्यमंत्रीअशोक गहलोत द्वारा अल्पसंख्यक छात्रावास चित्तौड़गढ़ के रूप में सौगात से नवाजा है।
इस अवसर पर राज्यमंत्री का आभार व्यक्त करने में रईस मोहम्मद, आबिद हुसैन, मोहम्मद इकबाल, कोशर रब्बानी, ताहिर हुसैन, मुस्ताक शेख, मुन्ना भाई, नजीर अंतुम आसिया सहित समाजजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ