सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- प्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में चल रहे त्रिदिवसीय भाजपा प्रदेश विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिवस पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने विस्तारकों के बीच पहुंच भाजपा की कार्य पद्धति विषय पर अपने विचार रखें। संगठन महामंत्री द्वारा विस्तारक के व्यक्तित्व और उसके आचार विचार क्षेत्र में जाकर पार्टी का विस्तार किस प्रकार करना है जैसे विषय पर बारीकी से विस्तारकों को मार्गदर्शन प्रदान किया। विस्तारकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी कार्यपद्धती यदि ठीक से समझ ली और फील्ड में भाजपा के कार्यकर्ताओं को ठीक से समझा दिया तो भाजपा को अजेय भाजपा बनाने से कोई नहीं रोक सकता। साथ ही एक विस्तारक के अच्छे आचरण पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही, दूसरे सत्र में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बैठक प्रवास संपर्क पन्ना प्रमुख नियुक्ति विषय पर अपनी बात रखी।
दाधीच ने भाजपा संगठन को किस प्रकार मजबूती प्रदान कर केंद्रीय संगठन की योजनाओं को हर बूथ तक पहुंचाने, प्रवास, बैठक, संपर्क, सशक्त बुथ का निर्माण कर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति के गुर सिखाए। अगले सत्र में आईटी विभाग के प्रदेश सहसंयोजक तुषार जिंदल ने राजनीतिक क्षेत्र में आईटी का उपयोग कर किस प्रकार पार्टी की विचारधारा और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने में आईटी की उपयोगिता और किस प्रकार आईटी के विभिन्न टूल का उपयोग किया जाए विषय पर अपने विचार रखें। इसके साथ ही प्रदेश संगठन के कई पदाधिकारीयों के द्वारा विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्रों के माध्यम से क्षेत्र में काम करने की विधियां बताई। इस अवसर पर विस्तारक योजना प्रदेश प्रभारी विजेंद्र पूनिया, प्रदेश संयोजक राजेश गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
संघ के प्रचारको की तर्ज पर भाजपा के विस्तारक........जिस प्रकार से संघ के कार्यों के लिए प्रचारक होते हैं उसी तर्ज पर भाजपा भी विस्तारक तैयार कर रही है जो राजस्थान की 200 विधानसभाओं में जाकर पार्टी के प्रचार प्रसार का काम देखेंगे।
कठिन होता है विस्तारकों का चयन..........विस्तारक चयन कई चरणों के इंटरव्यू के बाद किया जाता है उसकी पृष्ठभूमि, विचारधारा, व्यक्ति के बौद्धिक स्तर जैसे कई विषयों पर गहन चिंतन होने के बाद कई चरणों से गुजरने के बाद विस्तारक का चयन किया जाता है। चयन के बाद उसको कई प्रकार की ट्रेनिंग दी जाती है। उसी का हिस्सा सांवलियाजी में चल रहा प्रशिक्षण वर्ग है। विस्तारक को अपना घर परिवार छोड़ कर संगठन द्वारा दिए गए क्षेत्र में जाकर काम करना होता है।
0 टिप्पणियाँ