सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- श्री सांवलियाजी राजकीय महाविद्यालय में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए अटैक में शहीद हुए CRPF के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर अल्प समय का मोन रखा। छात्र नेता राहुल जाट ने बताया कि 14 फरवरी 2019 का दिन कोई भारतीय नहीं भूल सकता। पुलवामा हमले ने देश को विचलित कर दिया था। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आतंकवाद का समूल नाश हो ऐसी हम सरकार से उम्मीद करते हैं। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष ललित जाट, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई अध्यक्ष नमन वैष्णव, गोपाल गुर्जर, रामलाल मीणा, मनीष छापरवाल, राजेश गुर्जर, नटवर सिंह, राधिका सोलिया, कृष्णा जाट एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र - छात्राए उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ