चित्तौड़गढ़। चितौड़गढ़ मार्बल एवं ग्रेनाइट उद्यमियों ने राज्यमंत्री का निवास स्थान पर स्वागत अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी 2023 को बजट घोषणा 2023 24 में मुख्यमंत्री लघु प्रोत्साहन योजना 2019 के अन्तर्गत एमएसएमई की अत्यधिक रुचि को देखते हुए को योजना को पूर्ववर्ती चालू रखकर एक बारिय छूट का दायरा और वृहद करते हुए 27 अगस्त 2021 तक बैंको से स्वीकृत ऋण जिनकी सूचना उद्योग केंद्र में 31 मार्च 2022 को प्राप्त हो गई। उन पर भी लागू कर प्रस्तावित करके सभी पात्र आवेदन को निस्तारण करने की घोषणा करने एवं युवा उद्यमी को स्टार्टअप के लिए 50 लाख का तक की प्रॉपर्टी खरीदने पर स्टांप ड्यूटी पर छूट व 25 लाख तक के लोन पर स्टांप ड्यूटी की छूट देना उद्यमियों को प्रोत्साहित करने वाला कदम है। चित्तौड़गढ़ मार्बल एवं ग्रेनाइट उद्यमियों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट करते हुए राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत का माला एवं पगड़ी पहनाकर मुंह मीठा कराकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वागत अभिनंदन करने में कैलाश तोषनीवाल, नलिन पुंगलिया, कमल अजमेरा, महावीर काबरा, राजकमल पोसवालिया, सुजान भड़कत्या, रमेश मूंदड़ा, सीपी सक्सेना, सुरेश सिंघवी, नरेश जैन, राजू जोशी श्री साईं, राकेश तोषनीवाल, राजीव तोषनीवाल, तुषार सुराणा आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ