सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- रविवार को सांवलियाजी में आयोजित हुए विशाल रक्तदान शिविर में कुल 121 लोगों ने पहुंचकर अपने रक्त का दान किया। सांवलियाजी कस्बे के निवासी स्वर्गीय मोतीलाल तिवारी की प्रथम पुण्य स्मृति में उनके परिजनों के द्वारा सांवलियाजी कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने सर्वप्रथम तिवारी की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर इस विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में सांसद जोशी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा, ब्राहमण समाज के ओम प्रकाश उपाध्याय, अमरकंठ उपाध्याय, शिवलाल, शिरीष त्रिपाठी, दयाशंकर, सुरेंद्र गिल, सांवलियाजी सरपंच शमीम बानो, श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के पूर्व सदस्य भेरू लाल सोनी, विजय सिंह चौहान, सांवलियाजी निवासी किन्नर आरती बाई, पूर्व सरपंच हजारी दास वैष्णव सहित पदाधिकारियों व लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने रक्त का दान किया। रक्तदान शिविर की विभिन्न व्यवस्थाओं में चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय की रक्त संग्रह टीम के डॉ. अनिल सैनी, डॉ. अखिलेश मीणा, मेल नर्स प्रथम फारुख मोहम्मद, महेश अग्रवाल, सोहन लाल नायक, दिनेश साहू, मुकेश, विनोद, कमलेश, कस्बे के पवन तिवारी, पंकज तिवारी, अंकित तिवारी, निलेश सोनी, दीपक सोनी रवि शर्मा सहित युवाओं ने पूर्ण सहयोग किया।
0 टिप्पणियाँ