आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्‍न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक


चित्तौड़गढ़। आगामी 13 अगस्त को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्‍वयन हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एवीवीएनएलए जन स्‍वास्‍थ्‍य एवं अभियान्त्रिकी विभागए बैंक ऑफ बड़ौदा एवं बीएसएनएल के अधिकारियोंध्प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। सचिव ने बताया कि बैठक में विभिन्न  विषयों राष्‍ट्रीय लोक अदालत से संबंधित विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने में आने वाली परेशानियों व उनके निराकरण के बारे में चर्चा करते हुए उपस्थित अधिकारियोंध्प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु भरपूर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। सचिव द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को राष्‍ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रस्‍तावित एजेंडे के तहत कार्य करने एवं राष्‍ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों का निस्‍तारण करने हेतु आवश्‍यक दिशा.निर्देश प्रदान किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ