बेगूं, (महेंद्र धाकड़)। बेगूं कस्बे में महावीर इंटरनेशनल केन्द्र द्वारा रविवार को गोमाबाई नेत्रालय नीमच ने नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। जिसमे 225 रोगियों का पंजीयन किया। वही 87 रोगियों का नेत्र ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। जिन्हे 19 फरवरी रविवार को महावीर इंटरनेशनल केन्द्र बेगूं द्वारा नीमच ले जाकर रोगियों का नि:शुल्क ऑपरेशन करवाया जायेगा।
वही शिविर के उद्घाटन में गोमाबाई नेत्रालय ट्रस्ट से महेश कुमार गर्ग मुंबई, अनिल गोयल आदि ने शिविर का अवलोकन किया। महावीर इंटरनेशनल केन्द्र बेगूं के सभी वीर बंधुओ व अहिंसा वीरा केंद्र की वीराओं ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
0 टिप्पणियाँ