कार की डिग्गी में भरा 35 किलो अफीम डोडाचूरा पकड़ा, एक गिरफ्तार


चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार की डिग्गी में भरा 35 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त  ने बताया कि शनिवार रात्रि को थानाधिकारी गंगरार शिवलाल मीना थाने के जाप्ता एएसआई अमीचन्द, हैड कानि युवराज सिंह, कानि सुभाष, कुंजीलाल व भैरूलाल के साथ थाने से रवाना होकर गश्त स्टेशन गंगरार, पुठौली करते हुये मेडीखेड़ा, डेट, चौकियां की तरफ से धीमी स्पीड से गश्त करते गंगरार की तरफ आ रहे थे कि पीछे की तरफ एक कार अचानक धीमे होकर वापस मुड़कर जाने लगी, जिस पर वाहन पीछे घुमाकर उक्त कार के चलती हुई के आगे सरकारी वाहन लगा रोका तो उक्त कार का चालक पुलिस वाहन एवं जाप्ता को देखकर नीचे उतर भागकर जाने लगा। थानाधिकारी व जाप्ता ने मुश्किल से घेरा दे पकडा जो काफी घबराया हुआ था। स्विफ्ट डिजायर कार की नियमानुसार तलाशी ली तो वाहन की डिग्गी में कुल 03 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे पाये गये। कट्टो को वाहन से नीचे उतार कर देखा तो कट्टो में अवैध अफिम डोडाचूरा कुचला हुआ पाया गया। जिस पर उक्त कट्टो का तोल किया तो अवैध अफीम डोडा चूरा हो कुल वजन 35 किलोग्राम हुआ। वाहन स्विफ्ट कार व बरामद अवैध अफिम डोडाचूरा को जप्त कर आरोपी भीलवाड़ा जिले के मस्जिद गली कोटडी पुलिस थाना कोटडी निवासी 42 वर्षीय सुनिल काबरा पुत्र कैलाश काबरा को एनडीपीएस एक्ट में गिरफतार किया गया। अवैध डोडा चुरा के संबंध में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ