मुला माता का 10 दिवसीय मेले का कल रावण दहन के साथ होगा समापन

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। कपासन में प्राचीन स्थल मुला माताजी मेले में बुधवार को खजुरियाश्याम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या हुई। भजन संध्या की शुरुआत गणपति वंदना से हुई। श्रदालुओं ने देर रात्रि तक आनंद उठाया। नगर सहित दूर दराज क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालु मेला देखने पहुंचे। मुला माता ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य ने बताया कि मेले  में सीआई गजेंद्र सिंह, बीसीएमओ ओमप्रकाश रायपुरिया ने  मूला माता के दर्शन कर मेले की व्यवस्थाओ का जायजा लिया। धार्मिक आयोजन के लिये बीसीएमओ ओमप्रकाश रायपुरिया मय स्टाफ का ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया। रंगमंच पर भजन गायक गोपाल राव ने माताजी के एक से बढ़कर एक भजन  सुनाए वही दिनेश सपेरा, डांसर संपत, मुस्कान मेवाड़ी ने नाग लपेटा लेवे भजन पर आकर्षक प्रस्तुति दी। पुष्कर, अंकित बाबू ने कॉमेडी करके सभी दर्शकों को हंसाया। कलाकारों ने बालाजी महाराज, माताजी, शेर आदि की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। मेले व्यवस्थाओ में नारायण लाल जाट, धर्मराज आचार्य सनवाड़, गोपाल गोड, पवन गोड,शंकरलाल जाट, राकेश आचार्य, बालूराम तेली, मुकेश साहू आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।   श्री पटेल लाइव कुश कुमार भट्ट, द्वारा पूरे मेले का लाइव कवरेज, श्री बालाजी लाइट द्वारा ट्रस्ट लाइटे निशुल्क लगाई गई।31 मार्च को रंगबिरंगी आतिशबाजी के साथ रावण दहन होगा व रंगमंच पर भेरूलाल बारेगामा द्वारा भव्य भजन संध्या होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ