कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। रामनवमी पर्व पर कस्बे में गुरुवार को भव्य वाहन रैली के साथ शोभायात्रा निकाली गई। बरसात के बीच शोभायात्रा शुरू हुई।
विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार बारेगामा ने बताया कि रामनवी पर्व के अवसर पर स्टेशन मार्ग स्थित राधा कृष्ण मंदिर से कई संतो के सानिध्य में शुरू हुई। पूजा अर्चना के साथ बरसात के बीच वाहन रेली और शोभायात्रा शुरू हुई।जिसमें सबसे आगे युवतियों साफा बांधे हाथ में केसरिया झंडे लिए चल रही थी।उसके पीछे बड़ी संख्या में युवा और पुरुष साफा बांधे सफेद और भगवा वस्त्र में बाईकों पर सवार होकर जय श्री राम के नारे लगाते हुआ चल रहे थे। रेली और शोभायात्रा का कई जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। रैली स्टेशन मार्ग से होती हुई श्री सांवलिया चौराहा पांच बत्ती चौराहा सदर बाजार, पुराना राशमी रोड़, शिवाजी चौक, बस स्टेण्ड सहित कस्बे के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी ओर लिंकन के बालाजी पहुंचकर संपन्न हुई जहां पर श्रीराम भगवान की महाआरती कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।
0 टिप्पणियाँ