कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। गत दिनों बनाकिया गांव में एक टेलरिंग का काम करने वाले व्यक्ति की हत्या का पर्दाफाश करने पर आम मुसलमान की ओर से कपासन थानाधिकारी का स्वागत किया गया।
कपासन क्षेत्र गांव बनाकिया में टेलरिग का काम करने वालें बाबूदीन की हत्या उसकी पत्नी शाहरून व प्रेमी पोटला निवासी औमप्रकाश पिता गोपी लाल सालवी व दो अन्य साथियों के साथ मिल कर कर दी थी। उसकी हत्या को आरोपियों ने प्राकृतिक मौत का कारण देने का प्रयास किया था। मृतक बाबुदीन के शव को उसकी पत्नी शाहरून उसके पैतृक गांव बोराणा लेकर गई। घर पर अंतिम क्रिया कर्म के दौरान मृतक के भाई ईरफान मोहम्मद नीलघर को शव पर चोट के निशान दिखे जिस पर मृतक का भाई शव को पुन कपासन थाने लेकर पहुॅचा। जहां पुलिस ने मेडीकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया। शव को दफन करने के कुछ दिनो बाद नीलगर समाज का एक प्रतिनिधी मण्डल कपासन पहुॅचा जहां उसने उपखण्ड अधिकारी व पुलिस अधिकारियो को ज्ञापन सौप कर गहनता से अनुसंधान करने व मृतक की पत्नी की कॉल डिटेल निकलवा कर जांच करने की मांग की। जिस पर पुलिस पुन जांच में जुट गई। कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर पुलिस ने गहनता से अनुसंधान किया। चौबीसो घंटे पुलिस टीम थानाधिकारी गजेन्द्र सिह के नेतृत्व में गुत्थी सुलझाने मे लग गई। कॉल डिटेल व टावर लॉकेशन के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी से कठोरता से पुछताछ की तो उसने सारे राज उगल दिये। वही हत्या में शरीक उसके प्रेमी व दो अन्य साथियो को भी नामजद करवाया। पुलिस टीम में हैडकास्टेबल तेजमल, सुरपाल सिह, कास्टेबल सुनील कुमार चौघरी, दिनेश, सोनाराम, जितेन्द्र गुर्जर गज्जु की अहम भूमिका रही।
इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने पर आम मुसलमानान सदर अशफाक तुर्किया के नेतृत्व में एडवोकेट यासुब अली, गुड्डु खान पठान, पूर्व पार्षद हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी, मौलाना आदिल रजा, कयूम पीर, शेरू नीलगर, फारूक, नीलगर, अब्बास नीलगर, आबिद खान पठान, वसिम, शाहरूख, आफताब नीलगर, अलजार अयान शेखं ने प्रसन्नता व्यक्त करते थानाधिकारी गजेंद्र सिंह व उनकी टीम का साफा बन्धन कर माल्यापर्ण कर सम्मान किया। यह तस्वीर एक बार फिर साफ करती है कि भले ही लोग पुलिस को लेकर अच्छे विचार नहीं रखते हैं लेकिन फिर भी पुलिस अपनी पूरी करते हुए निष्ठा के साथ आमजन में विश्वास और अपना काम कर रही हैं।
0 टिप्पणियाँ