कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। मुख्यमंत्री की वीसी के माध्यम से एसआर वाटीका में राजस्थान दिवस पर उपखण्ड प्रशासन ने लाभार्थी उत्सव मनाया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी बीसीएमओ डॉ ओम प्रकाश रायपुरिया ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओ के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वीसी के माध्यम से सभी संबोधित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को उपखंड अधिकारी अर्चना बुगालिया, तहसीलदार एमनासीर बैग मिर्जा एवं ब्लॉक अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ रायपुरिया ने चिकित्सा विभाग में संचालित मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के बारे में बताया गया समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का स्वागत किया। सरकार की सभी योजनाओं के बैनर पोस्टर द्वारा आईसी की गई। कार्यक्रम के पालिका अधिशाषी अधिकारी करणी सिंह सौदा, ललीत टांक पार्षद रोशन सोनी पूर्व पार्षद राजीव सोनी एवं अन्य पार्षद गण एवं जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे
0 टिप्पणियाँ