शनिमहाराज आली, (माय सर्कल न्यूज़ @गजेंद्र सिंह राणावत)। कपासन थाना क्षेत्र के उचनार खुर्द गांव में खेत पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। अचेत अवस्था में परिजन तुरंत ही जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार उचनार खुर्द शैतान सिंह पुत्र उदय सिंह बुधवार शाम अपने भाई नारायण सिंह के साथ खेत पर गेहूं की फसल की पिलाई करते समय अचानक बिजली चली गई। फिर से मोटर स्टार्ट करने लगा तभी ही अचानक झटका लगा और दूर जा गिरा। नारायण सिंह ने तुरंत इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। वहां से जिला चिकित्सालय लेकर गए जहां चिकित्सा ने मृत घोषित कर दिया। कपासन थाने से सहायक निदेशक कालू सिंह हेड कांस्टेबल, भवानी सिंह झाला जिला अस्पताल पहुंचे। नारायण सिंह ने रिपोर्ट को रिपोर्ट दी। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।
0 टिप्पणियाँ