कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। कपासन थाना क्षेत्र के रंडियारडी तिराहे पर हाथ में पिस्टल लेकर बेचने की फिराक में खड़े युवक को पुलिस ने धर दबोचा था।
लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना अधिकारी गजेंद्र सिंह मय जापता ने रंडीयारडी़ तिराहे पर पहुंचकर वहां खड़े युवक को धर दबोचा, पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश मेघवाल पिता नानालाल मेघवाल निवासी सरदारगढ़ थाना आमेट जिला राजसमंद हाल दरगाह के पीछे कच्ची बस्ती होना बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक से जप्त की गई पिस्टल थाना क्षेत्र के ही गांव रणछोड़पुरा निवासी कन्हैयालाल पिता केसुराम जाट से खरीदना बताया। मुकेश मेघवाल द्वारा पिस्टल को कब्जे में रख बिना वैध लाइसेंस के सार्वजनिक स्थान पर हाथ रखने के आरोप में पुलिस ने मुकेश मेघवाल को आर्म्स एक्ट 5/25 के तहत गिरफ्तार किया थागिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की जिसमें मुकेश मेघवाल एवं पिस्टल बेचने वाले कन्हैयालाल जाट द्वारा आपराधिक गिरोह की तरह कार्य कर लोगों को डराया धमकाया जाता है। मामले के अनुसंधान अधिकारी एसआई सीताराम ने मामले में लिप्त पिस्टल विक्रेता रणछोड़पुरा निवासी कन्हैयालाल जाट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार कन्हैयालाल से पुछताछ कर पिस्टल कहां से लेकर आया व किस किस को बेची है के बार में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
0 टिप्पणियाँ