कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। ब्लॉक क्षेत्र के दलित संगठनों ने उपखंड तहसील कार्यालय के बाहर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगवाने की स्वीकृति देने की मांग की हैं। दलित संगठनों के सदस्यों ने इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
अंबेडकर जन जागरण मंच के मंच के अध्यक्ष मांगीलाल बैरवा ने बताया कि मंच के नेतृत्व में क्षेत्र के दलित संगठनों के सदस्यों ने इस संबंध में एक ज्ञापन तहसीदार एम नासिर बेग मिर्जा को सौंपा हैं और उपखंड कार्यालय तहसील कार्यालय के बाहर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की स्वीकृति देने की मांग की।
बैरवा ने बताया कि स्थानीय विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, लेकिन विधानसभा मुख्यालय पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा नहीं हैं। प्रतिमा लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही हैं। प्रतिमा नहीं लगने से बाबा साहब को फॉलो करने वाले बाबा साहब के जन्म दिवस और अन्य महत्वपूर्ण दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए निश्चित स्थान के अभाव में अलग-अलग जगहों पर आयोजन करते हैं। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों से अजाक से भंवर लाल रेगर, अखिल भारतीय भीम सेना से अनिल चंदेल, आम मेवाड़ बैरवा समाज संस्थान के दलिचंद बैरवा, परिवर्तन विकास सेवा संस्थान से प्रभु लाल, अजय बैरवा, विष्णु बैरवा, राजस्थान भील विकास समिति से देवीलाल भील, पप्पू लाल भील, दयाराम भील, नारूलाल भील, शंभूलाल भील, समता संगठन राजस्थान से हरलाल बैरवा, नवनिर्माण संस्थान से जवाहर लाल मेघवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ