जानकारी के अनुसार नगरी के समीप सोमवार सुबह एक दुर्घटनाग्रस्त कार में चालक के जलने की सूचना पर कोतवाली थाना के उपनिरीक्षक फूल चंद्र मौके पर पहुंचे। इससे पूर्व ही हाईवे पेट्रोल और एंबुलेंस मोके पर पहुंच गई। इसके साथ नगर परिषद की दमकल भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को सांवलियाजी चिकित्सालय पहुंचाया। मृतक की पहचान सूरजना निवासी मांगीलाल पिता मोहनलाल धाकड़ के रूप में हुई जो नगरी के समीप शिव शक्ति नमक होटल का संचालन करता था। जानकारी में आया है कि मृतक प्रातः 5 बजे अपनी होटल से किसी परिचित की कार लेकर दूध लेने से सेमलपुरा के लिए निकला था। इस बीच संभवता किसी वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई और कार में आग लगी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज का शव का पोस्टमार्टम परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि ग्रामीणों द्वारा कार दुर्घटना को लेकर कई तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस प्रकरण का अनुसंधान कर रही है।
0 टिप्पणियाँ