मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की बैठक संपन्न, जिला कार्यकारिणी का हुआ विलय

 सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज चित्तौड़गढ़ की जिला एवं तहसील कार्यकारिणीयों की बैठक हुई संपन्न। बैठक में समाज उत्थान के लिए हुई चर्चा। मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्थान की चित्तौड़गढ़ जिला कार्यकारिणी एवं समस्त तहसीलों की कार्यकारिणीयों की बैठक कृष्णधाम सांवलियाजी में एक निजी होटल में नवनिर्वाचित अध्यक्ष घनश्याम बुकण बड़ीसादड़ी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला प्रवक्ता राजेश कुमार व मीडिया प्रभारी रामपाल सोनी कन्नौज ने बताया कि नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि उनकी एक ही इच्छा है कि सब एकजुट रहे व समाज में अलग जाजम नहीं बिछे। समाज की एकता और सेवा के लिए मैं सब लोगों को साथ लेकर चलूंगा। इसी से हमारा समाज आगे बढ़ेगा। फतहनगर के वरिष्ठ समाजसेवी गणपत लाल ने मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए सरकारों की ओर से समाजों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने के समाज की राजनीतिक जागरूकता को आवश्यक बताया। इसके साथ ही उन्होंने नगर एवं तहसील स्तर पर समाज का भवन बनाने वाले संगठन को अपनी ओर से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। नवगठित कार्यकारिणी के संरक्षक तथा मुख्य वक्ता चांदमल मलेंडिया निंबाहेड़ा ने समाजजनों से अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने की बात करते हुए कहा कि समाज की एकता के लिए जब कोई भी किसी बात को मूंछ का सवाल नहीं बनाएगा तभी हर समस्या का समाधान निकलेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर लाल चित्तौड़गढ़ ने तहसील कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए इसके लिये सब की राय प्राप्त की तथा इसके अनुसार कार्यक्रम बनाने की बात कही तथा कहा कि युवा कार्यकारिणी भी शीध्र गठित होगी।
इन्होंने किया संबोधित.............कपासन तहसील अध्यक्ष गोपाल लाल ददोलिया सिंहपुर, डूंगला तहसील अध्यक्ष मनोहर लाल गडोलिया, राशमी के राजकुमार अग्रोया, मंत्री राजीव जांगलवा कपासन, पारसमल ताणा, भेरूलाल रावतभाटा, बेगूं के अशोक कुमार व कैलाश चंद्र आदि ने उद्बोधन में सामाजिक कुरीतियों पर लगाम कसने की चर्चा करते हुए बैठकों में हुए निर्णयों पर अमल करने की बात कही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अशोक कुमार खजवाणिया मोरवन ने किया। स्थानीय समाज के भगवान लाल बेवाल, जगदीश चंद्र बेवाल, विनोद कुमार मलेंडिया व नंदलाल आदि ने अतिथियों का स्वागत करते हुए व्यवस्था में सहयोग किया। कोषाध्यक्ष गोपाल लाल सोनालिया, निंबाहेड़ा नगर अध्यक्ष राधेश्याम सिठावता, जिला उपाध्यक्ष गिरधारी लाल खजवाणिया भदेसर व नंदकिशोर बड़ीसादड़ी, मीडिया प्रभारी दिनेश देवाल बस्सी एवं शांति लाल बानसेन, भदेसर तहसील अध्यक्ष कैलाश चंद्र कुलथिया, संगठन मंत्री किशन सोलीवाल डूंगला सहित जिला एवं सभी तहसील की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

दो जिला कार्यकारिणी का हुआ विलय............सांवलियाजी में संपन्न हुई समाज की कार्यकारिणी की बैठक के दौरान ही वरिष्ठ समाज जनों ने चर्चा करते हुए पुरानी अन्य जिला कार्यकारिणी का नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी में विलय करवाया। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ समाजसेवी चांदमल मलेंडिया निंबाहेड़ा एवं गणपतलाल स्वर्णकार फतहनगर आदि ने चर्चा करवा के भेरूलाल सुरजनवाल सांवलियाजी की अध्यक्षता में जिले में लंबे समय से अलग गुट के रूप में चल रहे अन्य जिला संगठन का आज की बैठक में घनश्याम बुकण बड़ीसादड़ी की अध्यक्षता वाली नवगठित जिला कार्यकारिणी में विलय करवाया। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी के जिला महामंत्री राजाराम रूणवाल चित्तौड़गढ़ ने पुरानी जिला कार्यकारिणी के इस नवीन जिला कार्यकारिणी में विलय किए जाने की घोषणा की। जिसके बाद जिलाध्यक्ष की सहमति से मुख्य अतिथि ने गत दिनों गठित नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए इंद्रमल गडोलिया चिकारड़ा, भेरूलाल सुरजनवाल सांवलियाजी व नाथू लाल माली चित्तौड़गढ़ को संरक्षक, राजाराम रुणवाल, अर्जुन मलेंडिया व प्रह्लाद कड़ेल चित्तौड़गढ़ को उपाध्यक्ष, बनवारीलाल मलेंडिया एवं नारायण लाल मलेंडिया चित्तौड़गढ़ को मंत्री, मनोहर लाल खजवाणिया मंगलवाड़ को संयुक्त मंत्री, सूर्य प्रकाश मलेंडिया चित्तौड़गढ़ को सांस्कृतिक मंत्री तथा भेरूलाल बेवाल सांवलियाजी को जिला आईटी सेल प्रभारी मनोनीत किए जाने की घोषणा की। इधर बैठक में उपस्थित समस्त जिला एवं तहसील कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने इस विलय का स्वागत एवं प्रशंसा करते हुए इसे समाज के संगठन की मजबूती की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम बताया तथा अन्य वंचित लोगों को भी साथ लाने की बात कही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ